जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया है।
बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने जौनपुर में पिछले चुनाव की तुलना में दोगुनी सीटें जीतने का भी दावा किया।
मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव में कमल का फूल ही चेहरा होता है और चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाता है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित जौनपुर के लक्ष्य की भी बात कही।












