जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर नहर के पास वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की खड़ी ट्रक से टकरा कर मौत हो गई। मृतक के परिजन बार बार हत्या का आरोप लगा रहें हैं।
घटना मंगलवार की रात्री लगभग 10,30 बजे की है। चंदन कुमार चौरसिया उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र भगवान चौरसिया निवासी झंगापुर थाना मड़ियाहूं अपने साथी पवन कुमार पुत्र शिव पूजन निवासी शिवापार के साथ मोटर साइकिल से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था कि उसी समय जोगापुर के पास खड़ी एक ट्रक से टकरा गया।
घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी मड़ियाहूं लाया गया जहां उपचार के दौरान चंदन की मौत हो गई जबकि उसके साथ रहे साथी को इलाज के बाद छुट्टी दे गई। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने सीधे आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर दी गई है।
फिल्हाल पुलिस जहां छानबीन में जुट गई है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है जिससे यह साफ हो सके कि उसकी मौत का कारण क्या है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है।










