Advertisement

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार गाजीपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसी थाना क्षेत्र के सहारेपुर गांव निवासी परमजीत निषाद 26 वर्ष पुत्र राम आसरे निषाद बुधवार की रात लगभग साढे दस बजे क​हीं से घूमकर अपने साथी जोगेंद्र यादव 25 वर्ष के साथ मोटर साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। दोनों बाइक सवार जैसे ही गाजीपुर रोड की तरफ जा रहें थें कि उसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयें।

इस दुर्घटना में परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ उसी बाइक पर सवार रहे जोगेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को पास के ही स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल जोगेंद्र भी सहारेपुर गांव का निवासी बताया गया है।

Amanki Shaan News