Advertisement

पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमस खान पुत्र शाहिद खान निवासी तारापुर तकिया, थाना कोतवाली, जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 296/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 137(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 में मुकदमा दर्ज है।

आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अवनीश दुबे और राकेश कुमार सिंह शामिल रहे।

Amanki Shaan News