Advertisement

सड़क से जा रहे अज्ञात अधेड़ की गिरकर मौत

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगियापुर में एक अधेड़ की आचानक सड़क पर गिरकर मौत हो गई। मामला शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ बजे का है कि कचहरी रोड की तरफ से एक अधेड़ व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है वह कचहरी की तरफ से ओलंदगंज की तरफ आ रहें थें।

जैसे ही वह जोगियापुर में स्थ्ति एक वस्त्रालाय के पास पहुंचे थें कि आचानक सड़क पर गिर पड़ें। यह देखकर सड़क से गुजर रहे राहगीर व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जब तक जुटी हुई भीड़ कुछ समझ पाती तब तक अधेड़ ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सरायपोख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद लाश को अपने कब्जे में ले लिया और जिला अस्पताल के लाश घर में रखवा दिया है। मृतक के पास से पुलिस को कुछ दवा तथा नकदी ग्यारह सौ रूपये मिलें हैं। इसके अतिरिक्त मृतक के पास आधार कार्ड व ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिल सका जिससे उनके घर का पता चल सके।

Amanki Shaan News