Advertisement

कथित देह व्यापार के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

 

जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के कृपा शंकर नगर में कथित रूप से संचालित देह व्यापार के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस को उक्त स्थान पर कथित अनैतिक गतिविधियों के संचालन की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित स्थान पर हलचल मच गई।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, कितने लोग पकड़े गए और पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Amanki Shaan News