Advertisement

रास्ते में रोककर युवक से मारपीट

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के देहजुरी गांव निवासी युवक ने दबंगों पर रास्ते में रोककर मारने पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित युवक आदर्श यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे गुलजारगंज से तेल लेकर लौट रहा था। तेल लेकर लौटते समय एक चाय की दुकान के सामने प्रांजल, अश्विनी, कल्लू यादव और विनय मिश्रा ने उसे रास्ते में रोककर गाली गलौज देते हुए लात-घूंसे व लाठी से पीट दिया।

Amanki Shaan News