Advertisement

जिले में इमरान हाशमी की नई फिल्म गन मास्टर जी-9 की शुरूआत

 

जौनपुर। जिले में 27 नवंबर की सुबह ही इमरान हाशमी की नई फिल्म गन मास्टर जी-9 की शुरूआत हो गई है। गुरूवार की सुबह ही शहरी इलाके में स्थ्ति केवल डीडी प्लैक्स सिनेमाघर में यह फिल्म देखी जा रही है।

सिनेमा घर के बाहर इस फिल्म में पुलिस का किरदार निभाने वाले पूर्व आईएएस अभिषेक ठाकुर का एक बड़ा पोस्टर लगा हुआ है। इस फिल्म के लगने पर साफ सफाई भी कराई गई है। बीते 19 नवंबर को अभिषेक ठाकुर ने इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता इमरान हाशमी और इस फिल्म की हिरोईन जेनेलिया डिसूजा के साथ जिले के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज पहुंचें थें। उस दौरान ईमरान हाशमी ने जनपद के लोगों से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग जौनपुर में करने की बात कहीं थी।

ईमरान हाशमी ने आने से पहले एक विडियो जारी कर इसकी जानकारी अपने दर्शकों को दी थी। जिले में आने के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहले ही इंतजार में जमा हो गई थी। अपने चाहने वाले लोगों की भीड़ और उनका प्यार देखकर अभिनेता और अभिनेत्री उन लोगों के प्रति आभार जताया था।

ईमरान हाशमी ने उसी समय यह कह दिया था कि जौनपुर के लोगों का प्यार कभी नहीं भूल पाउंगा। फिल्म गन मास्टर जी-9 की फिल्म में पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ठाकुर का किरदार बहुत ही शानदार बताया जा रहा है।

Amanki Shaan News