Advertisement

शास्त्री ब्रिज के पास बुजुर्ग का अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 

जौनपुर। शहर के शास्त्री ब्रिज के पास शुक्रवार को प्रेमगढ़ वस्त्रालय के समीप सड़क किनारे एक बुजुर्ग का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। वहीं, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Amanki Shaan News