जौनपुर। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा जी के निर्देशन में चल रही स्वीप गतिविधियों की कड़ी में हरगोविंद इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज जफराबाद में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से उन युवाओं को जागरूक किया गया जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, तथा जो पात्र होने के बावजूद अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने मतदाता बनने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि पात्र युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन या बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आयु प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। साथ ही म्ब्प्छम्ज् ऐप व अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पोर्टल के माध्यम से भी घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।
स्वीप कोआर्डिनेटर मुस्तफा ने कहा कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी पात्र युवा, विशेषकर युवा और महिला मतदाता अपना नाम अवश्य जुड़वाएं, ताकि “कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं“ के संकल्प को पूरा किया जा सके।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं मतदाता बनें और अपने परिवार, मोहल्ले व गांव में छूटे हुए पात्र लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। 28 व 29 नवम्बर को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ बैठेंगे। जिनके माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जिम्मेदार मतदाता बनने की शपथ ली।
इस अवसर पर हरगोविंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह जी, जीजीआईसी प्रधानाचार्य प्रतिमा यादव, ईएलसी नोडल सै अब्बास हैदर व डॉ रोली सिन्हा, अजय कुमार, डॉ रिचा त्रिपाठी, सीमा मिश्रा आदि सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।












