Advertisement

चोरी की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; गैस सिलेंडर, पीतल का हांडा और नकदी बरामद

पत्रकार दानिश इक़बाल

जौनपुर। केराकत पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक घरेलू गैस सिलेंडर, पीतल का हांडा और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 407/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण किया।

पुलिस ने संतोष कुमार पुत्र भूसी राम निवासी नरायनपुर खेतरपालपुर, थाना केराकत को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक घरेलू गैस सिलेंडर, पीतल का हांडा और 350 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लल्लन खां, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल शुभम गुप्ता और कांस्टेबल सतीश शामिल रहे।

Amanki Shaan News