Advertisement

ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में तीन घायल

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र धर्मापुर के अखड़ो मोड़ पर ई-रिक्शा व बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार युवती समेत कुल तीन लोग घायल हो गयें। घटना मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरगावां निवासी सौरभ, अभिषेक विश्वकर्मा और काजल विश्वकर्मा बाइक पर सवार होकर किसी काम के बाद वापस अपने घर लौट रहें थें कि उसी समय सामने से आ रहे ई-रिक्शा और उनकी बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीनों घायल हो गयें।

घटना की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को अपने कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि घायलों की हालत अब ठीक है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Amanki Shaan News