जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रेस फाउंडेशन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मेंहदी हुसैन रिजवी सामिन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री निशांत भाई, कोषाध्यक्ष प्रीति सहित विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी गूगल मीट के माध्यम से शामिल हुए।
बैठक के दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश प्रेस फाउंडेशन की वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए शीघ्र ही नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने पर सहमति जताई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नवम्बर 2026 तक उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कमेटी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं मंत्री समेत उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों और जिलों में जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मेंहदी हुसैन रिजवी सामिन ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं और पत्रकारिता की गरिमा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की योजना है।
1 जनवरी 2027 को होगा शपथ ग्रहण समारोह
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 जनवरी 2027 को अमन की शान राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसी समारोह में नवगठित प्रदेश एवं मंडल-जिला पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने की योजना है। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, पत्रकार हितों की रक्षा तथा उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।













