Advertisement

राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

जौनपुर। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा जी के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तथा बताया गया कि वोटर बनने हेतु अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिले या voters.eci.gov.in पोर्टल या ECINET ऐप डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर स्वीप प्रभारी/ जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा या छूटे हुए लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाकर एक जिम्मेदार मतदाता बने। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी इंटर व डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्य / प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कॉलेज में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का विवरण तैयार करें।

उन्होंने बताया कि कॉलेजों को यह जानकारी देनी होगी कि -कॉलेज में कुल कितने छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है। उनमें से कितने छात्र-छात्राएं मतदाता सूची में पहले से पंजीकृत हैं, तथा जो शेष पात्र छात्र-छात्राएं हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाकर बीएलओ या ईआरओ कार्यालय में जमा कराया जाए।

स्वीप प्रभारी ने बताया कि विशेषकर युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष प्रयास किया जा रहा है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाना और “कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं” के संकल्प को पूरा करना है।

प्रधानाचार्य मंजू लता वर्मा ने बताया कि जीजीआईसी में 18 वर्ष से ऊपर की कुल 51 छात्राएं पंजीकृत हैं जिनमें से दो पहले से वोटर हैं, अवशेष मे से 6 छात्राओं को आनलाइन व 43 छात्राओं का आफलाइन फार्म 6 भरवा कर वोटर बनने हेतु आवेदन कराया गया है।
इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर बनाकर मतदाता बनने हेतु लोगों को प्रेरित किया।

छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदाता बनेंगी तथा अपने परिवार व मोहल्ले के अन्य पात्र लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगी।

संचालन आदर्श वर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, ईएलसी नोडल अक्सीर फात्मा, माला सिंह, राधा मिश्रा, मधुबाला सिंह, गरिमा सिंह, सीमा सिंह कैम्पस अम्बेसडर दीपांजलि सोनकर, जानवी सिंह व पवित्रा साहू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

Amanki Shaan News