जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के कटहरी गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दबंगों पर एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। दबंगों के इस हमले में सात लोग घायल हो गयें हैं।
घायलों की पहचान जड़वती देवी (65), नीतू मौर्य (35), संजय मौर्य (43), रीना मौर्य (40), विजय मौर्य (32), नितिन मौर्य (20) और सुषमा मौर्य (38) के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।












