Advertisement

झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ध्वज फहराकर पुलिसकर्मियों को किया गया संबोधित

 

जौनपुर। जिले में सोमवार के दिन पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर विधिवत पुलिस ध्वज फहराकर उसे सम्मानपूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने वहीं उपस्थित रहें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, अनुशासन, त्याग एवं बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया तथा पुलिस विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News