Advertisement

फुटपाथ छाप दुकानदार बने भीषण जाम का कारण

पत्रकार दानिश इक़बाल

 

जौनपुर। शहरी इलाके के अलग-अलग क्षेत्र में आज नागरिकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा है। यह जाम ओलंदगंज से चहारसू चौराहे तक और कोतवाली चौराहे से लेकर नवाब युसूफ रोड वही शाही किले के पास से लेकर अटाला मस्जिद सुतहटी चौराहा स्टेशन रोड समेत अन्य स्थानों पर लगभग 6 घंटे तक जाम की समस्या बनी रही।

लोगों का मानना है कि इस जाम को लेकर जहां सिर्फ यातायात पुलिस ही हलकान रही और वहीं कोतवाली पुलिस के विभिन्न चौकी प्रभारी द्वारा ऐसा देखा गया है कि कैसे उनका यातायात से कोई मतलब ही नहीं रहा। जैसा कि इन दोनों देखा जा रहा है कि विभिन्न चौकी प्रभारी द्वारा क्षेत्र में होने वाले जाम से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

दूसरी तरफ यह भी देखा जा रहा है कि फुटपाथ छाप दुकानदारों द्वारा सड़क की दोनों पटरियों अवैध ढंग से कब्जा कर लिया गया है जिसमें ढेला चालकों द्वारा सड़क पर ही खड़ा कर समान बेचा जा रहा है।

इस जम के कारण आज स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाली कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई और कई मरीजों की एंबुलेंस एग्जाम में फंसी रही जिसके कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा है।

Amanki Shaan News