Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का विरोध मार्च

जौनपुर। जफराबाद स्थानीय कस्बे के मुख्य बाजार में गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।

 

कस्बे में स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय राजभर के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी किया गया।

 

सपाइयों ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दो,वोट चोर – गद्दी छोड़ आदि नारे लगाते हुए कस्बे के पूर्वी चौराहे से हरगोविंद इंटर कालेज तक गए।उसके बाद सपा नेता डॉ सरफराज खान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे पार्टी आलाकमान के आदेश पर सभी तरह से तैयार रहना होगा।लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम पूरी ताकत से लगकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा लेंगे। सम्बोधन के बाद विरोध मार्च खत्म हुआ।

 

इस दौरान सपा नेता अखिलेश यादव, बड़े लाल यादव, अनिल दूबे, घनश्याम यादव, जमाल हाशमी, बच्चू लाल यादव, कयूम अंसारी, अजय प्रजापति, जीशान शाह आदि मौजूद रहे।

Amanki Shaan News