जौनपुर। मछली शहर थाना क्षेत्र में कपड़ा सही न सिलने की शिकायत लेकर पहुंची महिला पर टेलर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने टेलर समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है। इसी थाना क्षेत्र के पूरा फगुई गाँव निवासी पिंकी खातून पत्नी जियाउद्दीन ने टेलर पर आरोप लगाते हुए बताया कि जंघई रोड से महावत बस्ती की तरफ जाने वाले रोड पर स्थ्ति टेलर की दुकान चला रही मुन्नी के यहां उसने कपड़ा सिलने के लिए दिया था। सूट की सिलाई सही न होने पर वह शिकायत करने गई तो दोनों में नोक झोंक होने लगी।
दोनों में नोकझोक के दौरान बात इतनी बढी कि उसी दौरान मुन्नी टेलर ने बगल में रखी सरिया से पिंकी पर हमला कर दिया। सरिया से हमले के बाद मुन्नी टेलर ने पिंकी पर चाकू से भी हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उस दौरान वहां पहुंची मेरी बहन ने टेलर का हाथ पकड़ कर मेरा बचाव किया। महिला का यह भी आरोप है कि उस टेलर के पति ने मेरा पैर पकड़कर घसीटने लगा। मैने वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।













