Advertisement

चोरी के शक में किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार

दानिश हसन

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में सोमवार के दिन चोरी करने के आरोप में किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह कार्यवाही एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर हुई की गई है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का बताया गया है। क्षेत्र के गोपालापुर गांव के बाजार में आटो पार्ट्स की दुकान में चोरी के मामले में दुकानदार व कुछ ग्रामीण चोरों का पता लगाने में जुटे थें।

इस मामले को लेकर अगले दिन सुबह चोरी करने करने के शक में गांव के ही दो युवक व एक किशोर को पकड़कर रस्सी से पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया। पिटाई का विडियों बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विडियों वायरल होने के बाद एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने पिटाई के मामले में पुलिस ने अब्दुल, पवन और दिलीप को गिरफ्तार कर तीनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया।

Amanki Shaan News