Advertisement

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

 

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मवाली गांव में स्थ्ति रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात का शव मंगलवार देर रात पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने कई घंटे तक लाश को रखकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि जौनपुर जक्शन से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यह व्यक्ति जा रहा था। उसी ट्रेन से गिरकर इसकी मौत हो गई। मृतक काले रंग का पैंट तथा काले रंग की शर्ट पहने हुए है। उसका रंग गेहुआ तथा कद औसत उम्र लगभग 30 वर्ष बताया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो जारी किया है। यदि कोई उसकी पहचान कर लेता है तो मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस से संपर्क कर जानकारी देने की अपील किया है।

Amanki Shaan News