Advertisement

यशवीर सिंह होगें जौनपुर के नए एसपी

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह का तबादला जनपद जौनपुर कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं दूसरी तरफ जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ के लिए भेजा गया है।

Amanki Shaan News