Advertisement

जिला चिकित्सालय में नेत्र शिविर का आयोज, की गई 250 मरीजों की जांच

 

जौनपुर। जिला चिकित्सालय जौनपुर में गुरुवार को लायन्स क्लब क्षितीज जौनपुर की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कन्नौजिया ने किया। शिविर में करीब 250 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान करीब 40 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण की सलाह दी गई। नेत्र परीक्षण का कार्य डॉ. शेष मिश्रा, डॉ. शिवदेव रजक और डॉ. दीपशिखा द्वारा किया गया। शिविर में मरीजों की जांच के साथ उन्हें आंखों की देखभाल और आवश्यक उपचार के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

इस अवसर पर लायन्स क्लब क्षितीज जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह रानू, दिलीप सिंह, एमजेएफ लायन्स विष्णु सहाय, लायन्स जयकिशन साहू, लायन्स धर्मेंद्र सेठ, लायन्स अतुल सिंह, लायन्स योगेंद्र सिंह, लायन्स अजीत सोनकर, लायन्स संजय गुप्ता, लायन्स संजय भूपा, लायन्स दिलीप जायसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन कौशल त्रिपाठी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, क्लब के सदस्यों और उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तक नेत्र संबंधी जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाना क्लब का उद्देश्य है।

Amanki Shaan News