जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका तिराहा पर शराब के नशे में दो लड़कियों का हाईवोल्टेज़ ड्रामा देखने को मिला है। दोनों की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों के नशे की हालत में इस कारनामें को देखकर लोगों की अच्छी खासी भीड़ वहां जमा हो गई।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों लड़कियां सगी बहनें बताई जा रहीं हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची महिला पुलिस से भी दोनों हाथापाई करने का प्रयास करने लगीं। फिल्हाल पुलिस शराब के नशे में रही दोनों लड़कियों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। दोनों लड़कियां कहां की हैं इस बात की जानकारी अभी तक नहीं पता चल सकी है।













