Advertisement

जमीनी विवाद में चली गोली से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह गोबर रखने के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पूरी घटना कुछ इस प्रकार की है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे इसी गांव निवासी अर्जुन मौर्या ने आरोप लगाया कि जमीन पर गोबर रखने को लेकर गांव के ही कन्हैया लाल मौर्या उर्फ लुल्ली पुत्र लाल बहादुर मौर्या ने उनके पिता को पिस्टल से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल समर बहादुर को पहले केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Amanki Shaan News