जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक व्यक्ति की पहचान मछलीशहर क्षेत्र के पराहित निवासी 50 वर्षीय राशिद के रूप में हुई है। राशिद सुबह अपनी पल्सर बाइक से किसी काम को लेकर कहीं जा रहें थें। जब वे फतेहगंज के पास पहुंचें ही थें कि उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया।
टक्कर लगने से वे बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयें और कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिल्हाल पुलिस आस पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ साथ फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।










