जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहितियापुर गांव में गुरूवार के दिन चकरोड व मकान निर्माण को लेकर दो के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
एक पक्ष के संदीप दूबे ने आरोप लगाते हुए बताया कि जमीन निर्माण के विरोध पर अमरावती, राकेश, रत्नेश और ममता इन चार लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की जिसमें संदीप, उनकी मां सुनीता और भाई सुंदरम घायल हो गयें हैं।
दूसरे पक्ष के राकेश दूबे ने आरोप लगाया कि मकान में काम के दौरान संदीप, सुंदरम और सुनीता ने उनके घर में घुसकर मारपीट की जिसमें उनकी पत्नी ममता और मां अमरावती घायल हुईं। राकेश ने पत्नी और मां के हाथ में फ्रैक्चर होने का आरोप लगाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।










