Advertisement

शराब के नशे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के हरदासीपुर गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार की देर रात शराब के नशे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय मुकेश कुमार पांडेय पुत्र स्वर्गीय रामराज पांडेय के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मुकेश हर रोज शराब पीकर घर में गाली गलौज और मारपीट किया करते थें। रविवार की रात वह अपने कमरे में चले गयें और कुछ देर बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने कमरे की खिड़की तोड़कर मृतक की लाश को नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

मृतक की चार बेटियां हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है बाकि तीन की शादी करनी थी। मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। हालांकि मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Amanki Shaan News