जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में अपने घर से दुकान पर समान लेने के लिए गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने लापता युवती के चचेरे भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
चचेरे भाई के अनुसार युवती सुबह अपने घर से समान लेने के लिए पास के ही एक दुकान पर गई हुई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। तब परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है। पुलिस भी युवती को खोजने के प्रयास में लगी हुई है।













