Advertisement

दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलटी

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास सोमवार की सुबह करीब तीन बजे दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर बाउंड्री वाल के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार में सवार कुछ श्रद्धालु बाल बाल बच गयें तो वहीं कुछ को हल्की चोटें आई हैं।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का बताया जा रहा है। जनपद बस्ती के खलीलाबाद से श्रद्धालु स्विफ्ट डिजायर कार से दर्शन करने के लिए मिर्जापुर में स्थित मां विंध्यवासिनी में दर्शन करने के लिए जा रहें थें।

जब कार चंदवक क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शिव मंदिर के पास पहुंची तो आचानक चालक को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे बाउंड्री वाल के खंभे से टकराई उसके बाद पलट गई। इस हादसे के बाद पुलिस और लोगों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया जिनमें से कुछ बाल बाल बच गयें और कुछ यात्रियों को हल्की चोट आने के कारण उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Amanki Shaan News