Advertisement

चोरी की 24 साइकिल के साथ एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। बरसठी थाने की पुलिस ने सोमवार के दिन चोरी की 24 साइकिल के साथ एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान इसी थाना क्षेत्र के परियत गांव निवासी 54 वर्षीय रमेश पाठक के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 24 साइकिलें बरामद की है। फिल्हाल पुलिस इस मामले को लेकर बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा सहित थाना बरसठी के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Amanki Shaan News