जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू बाजार निवासी विषणु कुमार गुप्ता पुत्र नारायण दास गुप्ता ने आरोप लगाया है कि बीते कुछ वर्ष पूर्व उसने धर्मापुर में स्थ्ति एक जमीन का बैनामा कराया था। उक्त जमीन पर जब वह बैंक से लोन लेने के लिए गया तो पता चला कि उस पर पहले से लोन हो चुका है।
पुलिस ने इस मामले में एक के खिलाफ गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि विषणु कुमार ने नगर के मोहल्ला रासमंडल की रहने वाली प्रिया तिवारी से धर्मापुर में स्थ्ति उसकी जमीन का बैनामा कराया था। बैनामे के बाद उक्त खरीदी हुई जमीन पर लोन लेने के लिए जब वह गया तो पता चला कि उस जमीन पर पहले से ही लोन चला आ रहा है।
इस संबंध में जब उसने जमीन बेचने वाली महिला के पति से फोन पर बातचीत करना चाहा तो उसने उसे फोन पर तथा घर पर आकर भद्दी भद्दी गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी दिया।
शहर कोतवाल अनीता सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोन पर गाली तथा जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आरोपी काफी प्रभावशाली व्यक्ति है जो अपने को समाजसेवी भी बताते हुए देखा जाता है।













