Advertisement

दिव्यांग व्यक्ति ने लगाया घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोसाई गांव निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति ने मनबढो पर घर में घुसकर गाली गलौज व मारने पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है।

इसी थाना क्षेत्र के गोसाई गांव निवासी दिव्यांग व्यक्ति बेलाल पुत्र सरदार ने इसी गांव के रहने वाले मनबढो पर आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे गुलजार, मुनेद, जुनैद, मेराज व सरमद आपसी रंजिश को लेकर उसके घर में घुसें और गाली गलौज देते उसका और उसकी बहन लाडली व बुआ आसरून का गला दबाया उसके बाद लाठी डंडे से मारने पीटने लगें।

यह भी आरोप है कि दबंगों ने जाते समय दिव्यांग व्यक्ति व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दिव्यांग व्यक्ति की बुआ के पर्स से पांच हजार रूपया और कुछ जरूरी कागजात भी छीन लिया।

मनबढों के मारने पीटने से पीड़ित दिव्यांग व्यक्ति व उसकी बहन लाडली व बुआ असरून के शरीर पर बाहरी चोटें आई जो आज भी दिखाई पड़ रही है। आरोप है कि पीड़ित ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।

न्याय न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को जाँच कर मनबढों पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News