जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सुबह 11 बजे कॉलेज के सौदागार हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया जाएगा। यह जानकारी मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने दी है।













