Advertisement

सर्पदंश से कक्षा एक की छात्रा की इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार की दोपहर सांप के काटने से कक्षा एक की इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका की पहचान इसी गांव निवासी काव्या यादव पुत्री अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की दोपहर स्कूल से आने के बाद काव्या कमरे में गुड़ लेने गई थी कि उसी दौरान वहां छिपे सांप ने उसे डस लिया।

छात्रा की चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात काव्या की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में मातम छा गया है।

Amanki Shaan News