जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के बरईपार चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरिनी तिवारी का पूरा निवासी 28 वर्षीय अश्विनी यादव पुत्र रमाशंकर यादव के रूप में हुई है। अश्वनी यादव मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था कि उसी समय रोडवेज की चपेट में आकर वह गंभीर रूप ये घायल होकर सड़क पर गिर गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रोडवेज बस के चालक की लापरवाही से हुआ है। फिल्हाल घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।













