Advertisement

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप

 

जौनपुर। जिले में केराकत थाना क्षेत्र के बलईपुर पतिला गांव में मंगलवार को एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक हिस्ट्रीशीटर की पहचान इसी गांव निवासी 30 वर्षीय गुलाब पाल के रूप में हुई है।

मंगलवार के दिन पंचायत भवन के पास हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की लाश पाई गई जिसके सीने पर गोली के निशान थें। किसी अज्ञात ने गोली से मारकर हत्या करने के बाद लाश को पंचायत भवन के पास फेक दिया। घटना कारित करने के बाद अज्ञात हमलावर फरार बताया जा रहा है।

फिल्हाल सूचना मिलते ही केराकत प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल पुत्र पतिराम पाल को गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

Amanki Shaan News