Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे पर लटकती हुई मिली लाश

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नवाबाद गांव में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकती हुई की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

इस मामले को लेकर परिजनों ने मृतका के ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या कर उसकी लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक विवाहिता की पहचान शशिबाला के रूप में हुई है जिसकी शादी इसी गांव निवासी दुर्गेश के साथ हुई थी।

विवाहिता के पिता क्ष्मी नारायण आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने शादी में एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और अन्य दहेज का सामान दिया था। उसके बाद भी ससुराल वाले अधिक दहेज के लिए उसे आयदिन प्रताड़ित किया करते थें। हालांकि विवाहिता की मौत का सही कारण पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चलेगी। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News