Advertisement

हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

 

जौनपुर। केराकत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल हत्याकांड के दूसरे आरोपी धर्मेंद्र यादव उर्फ धर्मू यादव को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले में हत्या में शामिल आरोपी अनमोल यादव पुत्र अरविन्द यादव पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। मृतक के पिता ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे मेरा पुत्र गुलाब पाल उम्र करीब 29 वर्ष ग्राम बीरमपुर में संग्राम पाल के घर से तेरहवीं का भोज खाकर वापस घर आ रहा था।

घर आते समय रास्ते में बलईपुर बरैगिया बाग के पास मुकदमें की रंजिश को लेकर अनुराग पाल, सचिन पाल पुत्रगण रामआसरे पाल अपने साथी धर्मू यादव पुत्र भुण्डल यादव उर्फ शिवशंकर यादव व अनमोल यादव पुत्र निबूल यादव ने मिलकर मेरे पुत्र गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दूसरे आरोपी अनमोल यादव को खर्गसेनपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायलय भेज दिया है।

Amanki Shaan News