Advertisement

बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद इमरानगंज बाजार मंगलवार की रात करीब दस बजे बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस न मिलने पर दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। इसी थाना क्षेत्र के अरंद गांव निवासी दो युवक नवनीत यादव और रितेश मौर्य बाइक से कहीं जा रहें थें। जब दोनों बाजार के पास पहुंचे तो उसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयें।

हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए शाहगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के एम्बुलेंस बुलाने पर भी जब एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुँचा दिया। फिल्हाल हादसे में घायल हुए दोनों युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Amanki Shaan News