जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में स्थ्ति लुंबिनी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना फरीदाबाद कारगिल पेट्रोल पंप के पास घटित हुई है।
मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी रंजीत सोनकर बुधवार की सुबह अपनी बाइक से नई मंडी की तरफ जा रहें थें। जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थी कि एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गयें। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
फिल्हाल घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में भी ले लिया।












