Advertisement

अज्ञात मिली लाश की हुई पहचान

 

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में शनिवार की सुबह मिली अज्ञात लाश की पहचान हो गई है। युवक की लाश सड़क से लगभग 60 मीटर दूर खंडहर में पाई गई थी, जिसके बाद पुलिस लाश की पहचान कराने के प्रयास में जुटी थी। मृतक युवक की पहचान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया निवासी 32 वर्षीय नीरज विश्वकर्मा पुत्र सुनील विश्वकर्मा के रूप में हुई है। नीरज की दिमागी रूप से कमजोर बताया गया है। बीते 20 दिनों से वह अपने घर से लापता था।

Amanki Shaan News