जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भोसीला पन्नेपुर में पति से विवाद के बाद महिला ने बुधवार की सुबह पंख के सहारे फांसी लगाकर एक विवाहित ने अपनी जान दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय प्रियंका उपाध्याय की शादी एक साल पहले प्रवेश के साथ हुई थी। मृतिका की ढाई महीने की बच्ची भी है।
इस मामले को लेकर तेजी बाजार पुलिस ने पति और नंद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतिका का ससुराल मीरगंज थाना क्षेत्र जरौना ग्राम में है इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाये हैं। कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते अपने ही कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
पड़ोसियों द्वारा मायके में बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे फोन से जानकारी मिली कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है बताया जा रहा है कि मृतिका प्रियंका के पति प्रवेश उपाध्याय काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था।
परिवार में किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद युवती अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसकी लाश पंखे के सहारे लटका हुआ था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू कलह से जुड़ा हुआ और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।












