Advertisement

बदमाशों ने थार से पीछा कर ईंट-भट्ठा कारोबारी पर की फायरिंग, कारोबारी व भतीजा गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। जिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजकला बाजार में हौसला बुलंद बदमाशों ने ईंट-भट्ठा कारोबारी पर थार से पीछा करके ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों के हमले में कारोबारी व उनका नाबालिग भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। बुधवार की रात बाबरखा गांव निवासी ईंट-भट्ठा कारोबारी विपिन यादव अपनी कार से अपने साथियों के साथ शहरी इलाके की तरफ आ रहें थें। उसी कार में उनके साथ उनका 16 वर्षीय भतीजा भी साथ था। जैसे ही व करंजाकला बाजार में दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे ही थें कि उसी दौरान थार और स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उनकी कार को रोक लिया और फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की जिससे गोली विपिन यादव के सीने में लगी और गोली उनके भतीजे के घूटने में लग गई। फायरिंग के बाद बदमाश मौका पाते ही वहां से फरार हो गयें। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर शुरूआती इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत को नाजूक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फोटेज खंगालने में लग गई। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि ईंट-भट्ठा कारोबारी विपिन यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। विपिन यादव पहले ही सजा काट चुकें हैं और कुछ ही महीनों पहले वह जेल से रिहा होकर आए थें।

Amanki Shaan News