Advertisement

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी

 

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि गुरूवार की दोपहर करीब एक बजे उनकी नाबालिग बेटी समान लेने के लिए बाजार गई हुई थी उसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ कर खेत ले गया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर जब पिता वहां पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। फिल्हाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News