Advertisement

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में गुरूवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इसी गांव निवासी 22 वर्षीय सतीष कुमार पुत्र रामबरन चौहान शुक्रवार की दोपहर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थ्ति खेत में मेड़ बांधने गया हुआ था।

उसी दौरान आचानक वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा बताया गया है। फिल्हाल जानकारी मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News