Advertisement

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चलें लाठी डंडे, महिला समेत आधा दर्जन घायल

 

जौनपुर। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे से हुए हमले में महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गयें। घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के गोंडाखास गांव की है।

शुक्रवार दिन के लगभग एक बजे जमीन की नाप करने आए हुऐ लेखपाल जमीन को बिना नापे रविवार का समय देकर चले गयें। लेखपाल के जाते ही दोनों पक्षों की तरफ से गाली गलौज होने लगें। गाली गलौज होते हुए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गयें और एक दूसरे पर लाठी डंडा चलाने लगें।

इस हमले में एक पक्ष से रेखा देवी सरोज उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी कैलाश सरोज और उनका पुत्र विजय कुमार सरोज 30 वर्ष, बहू सुलेखा देवी उम्र 28 वर्ष घायल हो गयें जबकि इस घटना में दूसरे पक्ष से राम प्रसाद उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुबेदार और इनका पुत्र संजय कुमार सरोज, पुत्री कोमल उम्र लगभग 17 वर्ष भी घायल हुऐ हैं।

इस घटना में राम प्रसाद को गंभीर चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को तत्काल सरकारी जीप से जिला अस्पताल ले आयें। चिकित्सकों ने गंभीर चोट लगने के कारण सभी को भर्ती कर लिया है।

Amanki Shaan News