Advertisement

दवा लेकर लौट रहे वृद्ध को बदमाशों ने पीटा, छीने रूपये और मोबाइल

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदमारी वाजिदपुर में लखनऊ से दवा लेकर लौट रहे वृद्ध को बदमाशों ने पीट कर नगदी रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया है।

सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि मरियाहू कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी श्रीराम यादव उम्र लगभग 60 वर्ष शुक्रवार रात्रि लगभग 9:30 बजे शटल एक्सप्रेस ट्रेन से सिटी स्टेशन उतरकर अपने भतीजे के घर जा रहे थे। जब वह वाजिदपुर के पास से गुजर रहे थे कि इस समय तीन व्यक्ति अज्ञात ने घेर लिया और वृद्ध पर तीनों प्रहार करने लगे।

तीनों के हमले से बचने के लिए वृद्ध ने गुहार लगाया लेकिन उसे सुनसान और स्थान पर उसकी गुहार सुनने वाला कोई नहीं आया। तीनों बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर उनके पास रहे 5 हजार रूपयें और मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें पास की झाड़ी में धकेल दिया। कुछ देर बाद वह किसी तरह साहस जुटाकर किसी तरह अपने भतीजे के घर पहुंचे।

इस घटना की जानकारी तुरंत 112 पर पुलिस को दिया गया। डायल 112 नंबर की पुलिस में घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दिया जहां पुलिस ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन ना तो उसकी चिकित्सकिय परिक्षण कराया गया और ना ही उनकी एफआईआर दर्ज की गई।

Amanki Shaan News