Advertisement

मारपीट के मामले में तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी सारेपुर गांव में मारपीट एवं विवाद के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रीता देवी, परमिला देवी, मंजू निषाद और हरेराम शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना चंदवक में दर्ज मुकदमा संख्या 340/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 191, 109(1), 352 और 351(2) से संबंधित मामले में यह कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में चंदवक पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में रीता देवी पत्नी रामअवतार निषाद, परमिला देवी पत्नी हरेराम, मंजू निषाद पत्नी हरेमन निषाद और हरेराम पुत्र स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद निवासी बीरीबारी सारेपुर थाना चंदवक शामिल हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेकानंद सिंह, कांस्टेबल शेषनाथ चौहान, गोविंद यादव, महिला आरक्षी अल्का द्विवेदी और महिला आरक्षी नेहा शामिल रहीं।

Amanki Shaan News