रिपोर्ट पत्रकार वेद प्रकाश शुक्ला
बरसठी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने विभिन्न गांवों में चल रहे जमीन विवाद, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और आपसी मारपीट के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हिरासत में लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, चकदोस्त दियांवा गांव से भगवान दास चौहान और राजन चौहान, दबिलहाँ गांव से दिनेश कुमार पटेल, कमलेश पटेल, अनिल पटेल और कनक पटेल, तलासपुर गांव से दिलीप कुमार पटेल, रामआसरे पटेल और कन्हैया लाल पटेल, भोपतपुर गांव से राजेंद्र प्रसाद पटेल और मोहन पटेल, सरसरा गांव से सुरेश कुमार गौतम और रवि कुमार गौतम तथा बरसठी गांव से जटाशंकर तिवारी, अंजली तिवारी, सीमा तिवारी और सुशील तिवारी को हिरासत में लिया गया।
थाना बरसठी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवादों को बढ़ने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे, उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, आरक्षी चालक दीपक कन्नौजिया तथा महिला कांस्टेबल शबीबा खातून शामिल रहीं।















